सोनभद्र

सरदार पटेल की जयंती पर म्योरपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन

म्योरपुर/ सोनभद्र (विकास अग्रहरि)

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को म्योरपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में बड़े उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग, ब्लॉक कर्मियों, स्कूली विद्यार्थियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य ‘यूनिटी मार्च’ का आयोजन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह ब्लॉक मुख्यालय परिसर से हुआ। मुख्य अतिथि एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार और म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया।

हरी झंडी दिखाते हुए दोनों जनप्रतिनिधियों ने सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण और देश की एकता में उनके योगदान को याद किया तथा उपस्थित लोगों से सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।यूनिटी मार्च में पुलिस के जवान, ब्लॉक कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, शिक्षक, समाजसेवी एवं आम नागरिक शामिल रहे। सैकड़ों की संख्या में निकले प्रतिभागियों ने राष्ट्रभक्ति गीतों और नारों के साथ एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया। यह मार्च ब्लॉक मुख्यालय से निकलकर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ खेल मैदान में समाप्त हुआ, जहाँ लोगों ने एक-दूसरे को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा और पूरे कार्यक्रम में

अनुशासन एवं उत्साह देखा गया। छात्रों ने देशभक्ति के नारों के साथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए उनके विचारों का अनुसरण करना समय की मांग है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ... डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग
Download App