सोनभद्र

नवानगर ने महुली के हराकर दो दिवसीय अंतर्राज्यीय कब्बड्डी प्रतियोगिता पर किया कब्जा

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) महुली के बड़ादेव (डीहबाबा) के ग्राउंड में चल रहे दो दिवसीय प्रथम अन्तर्राज्जीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता में नवानगर ने महुली को हराकर फाइनल के खिताब पर कब्जा कर लिया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 28 टीमो ने भाग लिया। नॉकआउट आधार पर चले मैच में सेमीफाइनल में महुली,चरचरी,जिग्नहवा,नवानगर टाइम पहुची। जिसमे महुली ने चरचरी को और नवानगर ने जिगनहवा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में सर्वप्रथम मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) जीत सिंह खरवार ,विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अमरेश तिवारी सह अतिथियों के साथ खिलाड़ियों से परिचय करके खेल शुरू कराया।

फाइनल मैच में दर्शकों से भरे मैदान में रोमांचक मुकाबले में मैच को एकतरफा बनाते हुए नवानगर ने महुली को 6 के मुकाबले 26 अंको से हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया।निर्णायक की भूमिका रवीन्द्र और शैलेंद्र ने निभाई। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से दिवाकर चौबे, श्यामणारायण सिंह विष्णु कांत दुबे, राहुल तिवारी, रामकिसुन गौड़, हरख लाल गौड़, शिवकुमार, प्रजापति, रामकरण गौड़, राजदेव गौड़ व हजारों के संख्या में दर्शकगण रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेंद्र, मनोज, सुरेंद्र, नागेश के साथ साथ समिति के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों को महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब एक्सप्रेस वे को सोनभद्र एक भी किसान व आदिवासी नही चाहता - संदीप मिश्रा “कृष्ण भक्ति में सजी रात, बिरहा ने जमाई महफिल खास” मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित
Download App