सोनभद्र

छठ पूजा को लेकर घाट की सफाई जोरो पर

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) छठ महापर्व को लेकर सफाई अभियान कार्य जोरों पर चल रहा है सन क्लब सोसायटी के अध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो लोग विण्ढमगंज छठ घाटकी सफाई में लगे हुए हैं सतत वाहिनी नदी के किनारे सुंदर और आकर्षक ढंग से सजाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है नदी पर स्थित चेक डैम पर अस्थाई पुलिया का निर्माण पूरा हो चुका है कुछ दिन पहले सतत वाहिनी नदी में आए बाढ़ के कारण वन विभाग की ओर जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया था जिसका निर्माण ग्राम सभाबुटबेडवा के तरफ से कराया जा रहा है जो अंतिम चरण में पहुंच गया है इसके भारतीय इंटर कॉलेज के मैदान को समतल बनाने के लिए जेसीबी मशीनों दिन रात काम चल रहा है समिति के अध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह के नेतृत्व में सभी कार्यों की समीक्षा हो रही है आज थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने भी छठ घाट का निरीक्षण किया गौरतलब है कि जिले में छठ महापर्व पर सबसे बड़ा आयोजन विण्ढमगंज के इस घाट पर होता है जिस पर कई प्रांत के लोग यहां आकर छठ महापर्व करते हैं इस साल 5 000 श्रद्धालुओं की व्यवस्था इस बार छठ घाट पर किया जा रहा है जिसके लिए पूरे मैदान में टेंट अनपरा से मंगा कर लगाया जाएगा छठ के दिन लगने वाले मेला के लिए अभी से ही लोग अपनी दुकान आवंटित करने के लिए आ रहे है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App