सोनभद्र

आगामी त्योहार दीपावली छठ को लेकर अमित कुमार ने रेणुकूट चौकी परिसर मे किया पीस कमेटी का मीटिंग

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) आगामी त्योहार दीपावली छठ को लेकर अमित कुमार ने रेणुकूट चौकी परिसर मे किया पीस कमेटी का मीटिंग। पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने रेणुकूट चौकी परिसर मे संभ्रांत लोगो, जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापार मंडल के साथ मीटिंग कर दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर शांति बनाए रखने, सार्वजनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने और अनियंत्रित गतिविधियों से बचने हेतु निर्देश साझा किए गए। पटाखे बेचने वालों को सुरक्षा निर्देश, लाइसेंस नियम समय सीमा एवं सार्वजनिक सुरक्षा उपायों के बारे में बताया गया।

अमित कुमार ने बताया कि इन बैठकों का उद्देश्य नागरिकों, व्यापारियों और स्थानीय समूहों को सक्रिय रूप से सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग की दिशा में जोड़ना है ताकि आगामी त्योहार सभी के लिए सुचारू और सुरक्षित रूप से मनाए जा सके। इस अवसर पर पिपरी एसएचओ,रेणुकूट चौकी इंचार्ज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App