सोनभद्र

कमलनयन दुबे की चेतावनी म्योरपुर सड़क पर वायरल बाघ की वीडियो फर्जी शेयर करने से बचे

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि) कमलनयन दुबे की चेतावनी म्योरपुर सड़क पर वायरल बाघ की वीडियो फर्जी शेयर करने से बचे। म्योरपुर थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे द्वारा वन विभाग अधिकारियों एवं अन्य लोगों से जाच करने पर पता चला कि यह वीडियो AI जनरेट्ड है और सोशल मीडिया पर भ्रामक तरीके से वायरल किया जा रहा है। यह वीडियो फेक है। यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा बनाया गया है। इसे म्योरपुर क्षेत्र का बताकर लोगों में अनावश्यक दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है। जनता से अपील कर कहा कि ऐसे किसी भी भ्रामक वीडियो या अफवाह पर ध्यान न दें और बिना सत्यापन के इसे साझा न करे। यह फर्जी वीडियो हरहोरी और म्योरपुर संपर्क मार्ग पर हवाई पट्टी के समीप बाघ देखे जाने का दावा करता है। वीडियो में जंगल के सड़क किनारे एक बाघ को गाय का शिकार करते और उसे सड़क के दूसरी ओर ले जाते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो फर्जी है।

कृपया ऐसे किसी भी कंटेंट पर विश्वास न करे और इसे शेयर न करें। उन्होने सख्त लहजे मे कहा कि इस तरह की भ्रामक खबरें फैलाने पर कड़ी दंडात्मक कारवाई किया जायेगा। उन्होने अपील किया कि संदिग्ध वीडियो या फोटो को बिना जांचे साझा न करे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App