सोनभद्र

घोरावल कस्बा मे खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले दुकानों की चेकिंग की गई

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) घोरावल कस्बा मे स्थित कई खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले दुकानों की चेकिंग की गई। अचानक जिला खाद्य सुरक्षा की टीम के साथ तहसील की टीम की कार्यवाही को लेकर पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। कई मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले दुकानदारों ने अपने शटर गिरा मौके से हट गए। कस्बा स्थित आधा दर्जन दुकानों से खाद्य सामग्रियों की अधिकारियों ने सैंपलिंग लिए जाने की खबर है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सरोज मंडल,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूर्यलाल बिंद एवं नायब तहसीलदार विदित कुमार तिवारी के अलावा स्थानीय पुलिस बल मौजूद रही। एस डीएम आशीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले दुकानदारों के यहां से सैंपलिंग की गई है। त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने पर मिलावटी पदार्थों की बिक्री दुकानदारों द्वारा किए जाने के मामले बढ़ जाते हैं।जिसको लेकर कड़ी कारवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App