सोनभद्र

राबर्ट्सगंज पुलिस ने अवैध लाईसेंस के रुप में भण्डारण किये गये 2 क्विंटल अवैध पटाखा (कीमत करीब 05 लाख रुपये) के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज पुलिस ने अवैध लाईसेंस के रुप में भण्डारण किये गये 02 क्विंटल अवैध पटाखा (किमत करीब 05 लाख रुपये) के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण मे राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा आगामी पर्व दिवाली/छठ पूजा के दृष्टिगत अवैध पटाखा कि दुकान व भंडारण कि चेकिंग कि जा रही थी कि मुखबिरी सुचना पर धर्मशाला चौराहा के पास प्रभा गेस्ट हाउस के सामने संदीप अग्रवाल पुत्र निरंक अग्रवाल के कास्मेटिक कि दुकान में दबिश दिया गया जहाँ से कुल 55 (छोटे बड़े बोरीयो) में करीब 2 क्विंटल अवैध पटाखा कीमत करीब 5 लाख का अवैध पटाखा बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर मौके से अभियुक्त संदीप अग्रवाल पुत्र निरंक अग्रवाल निवासी धर्मशाला रोड राबर्ट्सगंज को हिरासत पुलिस में लेकर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 1035/2025 धारा 9ख(1)ख विस्फोटक अधिनियम 1884 का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री माधव सिंह थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 शिव कुमार सिहं चौकी प्रभारी कस्बा थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3. का0 शिवाजी राव थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
4. का0 आकाश थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
5. का0 शिवम सिंह थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
6. हे0का0 नन्दलाल राम थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App