सोनभद्र

क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न

दुद्धी। स्थानीय ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ने किया। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास, मनरेगा, स्वच्छ पेयजल, पंचम वित्त, एन आर एल एम, स्वच्छ भारत मिशन, विद्युत, पेंशन, स्वास्थ एवं परिवार कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पशुपालन तथा कृषि सहित दर्जनों विन्दुओं पर चर्चा की गई। मौजूद विभागों के अधिकारियों ने अपने अपने विभाग में चल रहे योजनाओं को बताया ताकि योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुचाया जा सके। बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक बीडीओ राम विशाल चौरसिया एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव कहा कि शौचालय, आवास सहित सभी सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही। कोई भी योजना किसी व्यक्ति विशेष को नही बल्कि सभी वर्ग के लोगों में लाभ दिया जा रहा है। सभी अधिकारी कर्मचारी समय से लाभार्थियों को सुविधा देने में लापरवाही नहीं करेंगे। किसी भी तरह की समस्या आती है तो इसे तत्काल मुझे सूचना दे ताकि निस्तारण किया जा सके। बैठक में शिक्षा विभाग नदारद होने पर लोगों ने आक्रोश व्याप्त किया। कृषि विभाग सर्वेश सिंह सैनी, पीआरडी दुद्धी ने अपनी अपनी योजनाओं की जानकारी दिया। बैठक में मुख्य रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष गुंजा देवी, दिनेश यादव, रामप्रसाद यादव, नकछेदी यादव, सुभाष कुमार, पीसी गुप्ता, सचिव घनश्याम दास, सुरेन्द्र कुमार, अरुण वर्मा, सुनील श्रीवास्तव, अरुण यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App