सोनभद्र

स्वदेशी अपनाने से देश की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा-एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह

दुद्धी। बुधवार को ब्लॉक परिसर में शिक्षक, स्नातक व घटी जीएसटी पर विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि एमएलसी श्यामनारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। विधानसभा सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए श्यामनारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने कहा कि स्वदेशी अपनाए जिससे देश की आर्थिक स्थिति में सुधार होगी। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार सहित तमाम योजनाओं को गरीबों तक पहुँचाने का काम कर रही है। सरकार निचले तपके के लोगों को लाभ देने का काम कर रहे हैं।

जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता एससीएसटी आयोग उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि जीएसटी घटने के बाद आमजन में खुशी की लहर है। टैक्स में भारी छूट मिलने पर दुकानदारों उपभोक्ताओं एवं गरीबों को राहत मिली है। विपक्षी इसका दुष्प्रचार कर रहे हैं।

विधानसभा सम्मेलन कार्यक्रम के संयोजक श्रवण सिंह गोंड़ ने कहा 2026 पंचायत व विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव जितने का काम करेंगे। सरकार द्वारा संचालित सभी कार्यकर्ता गांव गांव में तमाम योजनाओं को गरीबों आदिवासियों तक पहुँचाने का काम करेंगे।

विधानसभा सम्मेलन में सभी पांच मंडल अध्यक्षों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, सुषमा सिंह गोंड़, सुरेन्द्र अग्रहरि, धीरज सिंह, प्रेमनारायण सिंह मोनू, विनोद जायसवाल, धर्मेंद्र पाल, अजय चंद्रवंशी, रामनारायण शर्मा, प्रवीण जायसवाल, ब्रजेश कुशवाहा, अमरनाथ जायसवाल, अंशुमान राय, रिंकी जायसवाल, मीरा सिंह गोंड़, बीडीओ दुद्धी रामविशाल चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज मिश्रा ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App