सोनभद्र

बाइक सवार ठगों ने गहने लेकर हुए फरार

दुद्धी। स्थानीय नगर में बुधवार को बाइक सवार दो युवकों ने गहनों को सफाई करने के लिए लेकर ठगों ने गहना लेकर फरार हो गए। बुधवार की दोपहर करीब बारह बजे कस्बा के वार्ड 11 में दो युवक पल्सर बाइक से पहुँच कर टहल रहे थे। घर के दरवाजे पर बैठी बुजुर्ग महिला अनवरी बेगम 60 पत्नी मु रजा से युवकों ने गहना सफाई करने की बात बताई। बैठे बैठे महिला ने अपने गले मे सोने की चैन, कान के बाली, कान के बाली के सीकरी और लाकेट दे दी। युवकों ने गर्म पानी मंगाया उसके बाद कुछ पाउडर निकालकर सफाई करने लगा। सफाई करते समय महिला को किसी बहाने घर मे भेज दिया। कुछ देर बाद बाहर निकली महिला ने देखा तो दोनों ठग फरार हो गए। घर के अन्य परिजनों को अपनी आप बीती बताई। जहाँ आया पास के रहवासी खोजबीन करने लगे। जबकि वार्ड सभासद सोनू खाँ ने सेंट जेवियर्स स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में देखा कि बारह छब्बीस पर पल्सर बाइक से दोनो युवक भाग रहे हैं। जबकि इन दोनों युवक अपने गले मे किसी सेल्समैन का आई कार्ड भी रखे हुए थे। ठगों ने महिला से लाखो के गहने लेकर फरार हो गए। उक्त घटना की सूचना तहरीर देते हुए कस्बा चौकी में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मियों से सीसीटीवी फुटेज चेक कर जांच में जुटी हुई है। बाइक सवारों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App