सोनभद्र

कल होगा राजस्थानी गरबा का आयोजन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा एवं श्री रानी सती दादी भक्त महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को शाम 5 बजे से राजस्थानी गरबा 2025 का आयोजन होटल डीआर ड्रीम्स में किया जायेगा। आयोजन को लेकर सफल बनाने को लेकर महिला पदाधिकारियों ने गरबा कार्यक्रम की पूरी रूप तैयार कर लिया है। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा की अध्यक्ष रितु जालान ने कहा कि यह भव्य कार्यक्रम होटल डीआर ड्रीम्स के हाल में आयोजित होगा। जिसमें महिलाएं व पुरुष राजस्थानी वेशभूषा में सज धज कर गरबा खेलते हुए नजर आएंगे। श्री रानी सती दादी भक्त महिला मंडल की अध्यक्ष अनीता थर्ड ने बताया कि इसमें डांस के साथ-साथ लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 400 लोग राजस्थानी गरबा खेलते हुए नजर आयेगे। इसमें लाइटिंग: और माउंड पर विशेष तरह का ध्यान दिया गया है साथ ही इसमें कई डीजे आर्टिस्ट व एंकर भी पहुंचेंगे। आयोजन समिति की सदस्य शीला जैन, मंच की सचिव रंजना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीप्ति केडीया, अंकिता केजरीवाल सहित अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटी रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App