सोनभद्र

दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम दुद्धी को ज्ञापन सौंपा

दुद्धी। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने शनिवार को जिला बनाओ विकास कराओ की आवाज जोरदार ढंग से बुलंद करते हुए तहसील में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा का समूह न्यायिक कार्य से विरत रहकर कोर्ट परिसर से जिला बनाओ विकास कराओ के नारे लगाते हुए तहसील परिसर पहुँच कर जोरदार प्रदर्शन किया। सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह, दुद्धी बार अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने एसडीएम दुद्धी निखिल यादव को मुख्यमंत्री नामित ज्ञापन देते हुए कहा कि जिला बनाने की सभी मानक को पूरा करता है। फिर भी सरकार संज्ञान नही ले रही है। मुख्यालय से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर पर स्थित है। सर्वाधिक बाहुल्य आदिवासी पिछड़ा उद्योग बाहुल्य नक्सल प्रभावित सबसे बड़ा जिला में से एक है। क्षेत्रीय दुद्रढता के कारण शासन को कल्याणकारी योजनाएं आम जनता के लिए दुर्लभ हो गई है। इस क्षेत्र के विकास के लिए विगत करीब तीन दशक से भी अधिक समय से क्षेत्र के लोग दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के माध्यम से लगातार लोकप्रिय ढंग से प्रत्येक मंच पर जिला बनाने की मांग करते आ रहे हैं। विगत चुनाव में सत्ता पक्ष के कई केंद्रीय नेता मंत्री व स्थानीय विधायक ने जिला बनाने की मांग को पूरा करने का वादा किया है। स्थानीय प्रशासन का सकारात्मक रिपोर्ट जिला बनाने के बारे में कई बार रिपोर्ट जा चुका है। दुद्धी जिला बनाने के सभी मानव को पूरा करता है। इस अवसर पर रामजी पांडेय, रामपाल जौहरी सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App