सोनभद्र

बंधी में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय थाना के ग्राम पंचायत कुंडाडीह के चंद्रभान नगर में शुक्रवार की सुबह 10 वर्षीय फरहान हुसैन पुत्र नहीम हुसैन की घर से थोड़ी दूर बंधी में डूबने से मौत हो गई।मृतक मूल रूप से राम नगर वाराणसी का रहने वाला था और मामा के घर ही रह कर पिछले 5 वर्षों से पढ़ाई कर रहा था। पुलिस को दिए तहरीर में मृतक के मामा शमीम ने बताया कि सुबह शौच के लिए बाहर गया था बहुत देर से नहीं लौटा तो उसकी खोज शुरू हुई।उसका चप्पल बंधी के किनारे मिला।ग्राम प्रधान सुरेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि बालक कमल का फूल तोड़ने के चक्कर में गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी मौत हो गई।दोपहर में उसका शव पानी में उतराया मिला। प्रभारी निरीक्षक कमल नयन दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार
Download App