सोनभद्र

नारी शक्तियों का शोषण बंद करें, मांग नही हुई पूरी तो करेंगे आंदोलन

दुद्धी। एएनएम कार्यक्रतियो ने वेतन कटौती पर आक्रोश व्याप्त कर शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक नामित ज्ञापन डीपीएमयू दुद्धी को सौंपा। पांच दिन के अंदर वेतन नही मिलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत ए एन एम की समीक्षा बैठक 7 अगस्त को किया गया था। जिसमें एएनएम द्वारा किए गए कार्यों टीकाकरण एवं समस्त पोर्टल पर ऑनलाइन का समीक्षा किया गया। समीक्षा में कई छोटी मोटी गलतियों को निकाल कर एएनएम का एक माह का वेतन स्थगित किया गया है। अन्य लोगों का दो कार्य दिवस में वेतन कटौती किया गया है। जो की अन्यायपूर्ण है। एएनएम द्वारा टीकाकरण एनएससी, परिवार नियोजन, डाटा अलग-अलग पोर्टल पर कई बार चढ़ना पड़ता है, इसके अतिरिक्त प्रसव साप्ताहिक मीटिंग, ट्रिपल ए मीटिंग, दो बार मातृत्व बैठक, एनीमिया और सरकार के अन्य कार्यक्रमों में भी कार्य करना पड़ता है इसके अतिरिक्त अन्य कार्य कराये जा रहे हैं। फिर भी एएनएम की छोटी-छोटी कमियां दिखाकर वेतन में कटौती करना अन्यायपूर्ण है। त्यौहार के माह में वेतन काटना शोषण करने योग्य है। न्याय हित में समस्त एवं कटौती व रोका गया वेतन भुगतान करना आवश्यक एवं न्याय संगत है। यदि पांच दिवस के अंदर वेतन नहीं दिया जाता है। तो हम सभी एएनएम आठ अक्टूबर को धरना प्रदर्शन करने को विवश हो जाएंगे। इस अवसर पर पुष्पा गुप्ता, रेखा देवी, लक्की कुमारी, ममता देवी, कुंती देवी, मनोरमा कुमारी, शोभा देवी, रीना सिंह, ममता, स्वाति राय, मंजू देवी, नीलम द्विवेदी, सीमा, लालती देवी ने कहा कि सरकार द्वारा नारी शसक्तीकरण को लेकर मिशन शक्ति अभियान चला रहे हैं। वहीँ दूसरी ओर किये गए कार्यों का वेतन रोका जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App