सोनभद्र

अनपरा थाना परिसर मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाया गया

अनपरा/सोनभद्र अनपरा थाना परिसर मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाया गया। अनपरा एसएचओ बृजेश सिंह ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर उनके आदर्शों का स्मरण किया गया।

इस अवसर पर बृजेश सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के बल पर स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा बने। लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान के नारे के साथ देश की सेवा की और सादगीपूर्ण जीवन के माध्यम से नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होने पुलिसकर्मियो से अपील किया कि वे महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों का पालन करे। उन्होने कहा, इन महान नेताओं के आदर्श हमारे लिए आज भी प्रासंगिक है। पुलिसकर्मियो को भी सत्यनिष्ठा, अनुशासन, और सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए साथ ही दोनों महापुरुषों द्वारा संस्थापित किए गए मानवीय आदर्शों एवं राष्ट्र प्रथम की भावना का स्वयं के अन्तर्मन एवं कार्यस्थल पर उतारने को कहा गया है। इस अवसर पर समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App