सोनभद्र

एक दिन का एसएचओ बनी डीएवी अनपरा की छात्रा अर्पिता,लोगो की समस्या का निस्तारण किया

अनपरा/सोनभद्र एक दिन का एसएचओ बनी डीएवी अनपरा की छात्रा अर्पिता,लोगो की समस्या का निस्तारण किया। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज 5 के तहत डीएवी इंटर कालेज ककरी की 12 की छात्रा अर्पिता को अनपरा थाना का एक दिन का एसएचओ बनाया गया।

अर्पिता ने एसएचओ का दायित्व संभालते ही फरियादियों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने मातहत कर्मचारियों को महिला मामलों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही छात्रा ने महिला हेल्प डेस्क व कार्यालय का निरीक्षण किया और अभिलेखों को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया। इस दौरान रीता कुमारी ने कहा कि थाने का कार्यभार संभालना वास्तव में कठिन और जिम्मेदारी भरा कार्य है।

अनपरा एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि यह आयोजन मिशन शक्ति की उस भावना को साकार करता है, जिसके अंतर्गत बालिकाओं को नेतृत्व की प्रेरणा देकर उनके आत्म विश्वास एवं निर्णय क्षमता को बढ़ावा दिया जाता है। उन्होने छात्राओं को जागरुक करते हुए कहा कि उनके सबसे नजदीक उनके माता पिता होते हैं। हर बात अपनी माता, बड़ी बहन तथा विद्यालय में अपनी अध्यापिका से साझा करना चाहिए। किसी भी तरह की असुरक्षा होने पर तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल करे। इस अवसर पर तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App