सोनभद्र

बकरिहवा से बीजपुर तक सड़क मरम्मत के लिए सांसद ने जिलाधिकारी को दिया पत्र

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)रावर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने शनिवार को जिलाधिकारी सोनभद्र बीएन सिंह को एक पत्र सौप कर जनहित में डीएमएफ निधि से सर्वाधिक खराब हो चुकी जनपद की तीन सड़क का निर्माण कार्य कराने की माँग की है।सांसद श्री खरवार ने जनपद सोनभद्र में सबसे अधिक खराब सड़क का तत्काल मरम्मत के लिए अपने पत्र में बकरिहवा से बीजपुर तथा ऑडी अनपरा से शक्तिनगर और कोन से कचनवा तक के निर्माण कार्य के लिए डीएमएफ फ़ंड से जनहित में तत्काल मरम्मत का कार्य कराए जाने की माँग की है।

गौरतलब हो कि सांसद छोटेलाल सिंह खरवार गुरुवार को जनपद दौरे के दौरान क्षेत्रीय भ्रमण पर बीजपुर भी आए थे यहाँ खूनी सड़क के नाम से चर्चित बकरिहवा बीजपुर सड़क पर आयेदिन हो रही दुर्घटना का हवाला देकर ग्राम प्रधानों सहित पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार यादव ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित एक ज्ञापन सौंप कर सांसद श्री खरवार से वर्तमान समय में गढ्ढे में तब्दील 25 किलो मीटर सड़क मरम्मत की माँग कि गयी थी।इसी ज्ञापन को गम्भीरता से लेते हुए सांसद श्री खरवार ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कार्य कराने की माँग कि है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App