सोनभद्र

चोपन नगर पंचायत में हंगामा, ईओ और अध्यक्ष पर जनता का फूटा गुस्सा

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चोपन नगर पंचायत क्षेत्र के रामलीला मैदान बैरियर पर जमकर हंगामा हुआ। नाराज लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली और ईओ मधुसूदन जायसवाल को घेर लिया और मनमाने ढंग से काम कराने का आरोप लगाते हुये खरी खोटी सुनाया। भीड़ बढ़ने पर दोनों अफसर वहां से निकल गए। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत में कई वर्षों से फिजूलखर्ची और मनमानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दस साल पहले बने शौचालय की बाउंड्री के नाम पर दोबारा घोटाला किया जा रहा है। इतना ही नहीं, पिछले साल लगाए गए टाइल्स को इस साल फिर से बदला जा रहा है।

जनता का कहना है कि हर वर्ष नवरात्रि के समय रामलीला मैदान में दिखावटी काम कराए जाते हैं, जबकि यहां दूर दराज से आने वाले लोगों, खासकर महिलाओं को शौचालय की अव्यवस्था झेलनी पड़ती है। रामलीला समिति ने भी इसका विरोध किया है।

रामलीला कमेटी चोपन बैरियर के अध्यक्ष अजय सिंह ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्भावना से हर वर्ष रामलीला के दौरान ही काम कराते हैं। उन्होंने कहा एक साल पहले लगाए गए टाइल्स को दोबारा बदलवाना भ्रष्टाचार को दर्शाता है। यहां हजारों की भीड़ जुटती है, लेकिन शौचालय की सुविधा पर्याप्त नहीं है। अव्यवस्था के कारण लोग घायल भी हो चुके हैं।

अजय सिंह ने यह भी कहा कि नगर में केवल यही एक खेल मैदान है, जबकि अन्य सभी मैदान रेलवे के हैं। ऐसे में यहां बाउंड्री बन जाने पर मैदान छोटा हो जाएगा और लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App