सोनभद्र

गुरमा रामलीला के मंच पर रचाया गया निर्धन कन्या का विवाह, उपहार मे दी गयी बाइक

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) 1963 से चली आ रही गुरमा का आदर्श ऐतिहासिक रामलीला मंचन पर इस बार भी आदर्श के रूप में फिर एक बार साबित हुआ है। रामलीला समिति के तत्वाधान में शनिवार की रात मंचन के दौरान राम विवाह के अवसर पर निर्ध कन्या का विवाह कराकर असल जिंदगी के रूप मे राम एंव सीता बन गये।ऐतिहासिक विवाह के साक्षी के रूप में क्षेत्रीय सांसद छोटेलाल खरवार सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, म्योरपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव, गूरमा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एंव सपा जिला महासचिव मो0 सईद कुरैशी जिला पंचायत सदस्य पटवध शुनील सिंह गोंड,जिला सचिव लालब्रत यादव, विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर यादव रहे सभी ने वर वधु को आशीर्वाद देकर उज्ज्वल जीवन की मंगल कामना की।सीता के रूप मे सुधा निवासीनी मारकुंडी, बहेरा टोला थाना चोपन एंव राम के वेश में बाल गोविन्द निवासी नौडिया मीरजापुर के साथ हुआ। रामलिला के मच पर पहुँचते ही गुरमा के नगरवासी बारात पक्ष का जोरदार फुल मालाओ से स्वागत अभिनंदन करते हुए मंच पर पहुचे और सीता के रूप के वेशभूषा मे सजी सुधा को राम के रूप मे बाल गोविन्द ने जयमाल गले मे डालकर असल जिंदगी मे राम सीता बन गए। उसके बाद हिन्दू धर्म के अनुसार पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोचार कर विवाह संपन्न कराई गयी।इसके बाद आशिर्वाद के रूप मे रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गौतम यादव द्वारा एंव मोटरसाइकिल, बेड, एक साइकिल,अगुठी चैन, पायल,वर्तन अन्य सामग्री के साथ लम्बी उम्र के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ के साथ वर बधु को आशिर्वाद देकर विदा किया। इस एतिहासिक विभाग को देखने के लिए कई हजारो की भीड़ उमड़ पड़ी थी।इस अवसर पर रामलिला समिति संरक्षण मीनू चौबे, उप संरक्षण राजीव मिश्रा,पुर्व प्रधान तेजधारी यादव,मोहिन्द्र पाल सिंह, विमलेश मौर्य राजकुमार मिश्रा,शीतल यादव,,संतोष सिंह उर्फ श्रीनेत्र,संजय चौबे, मनोज सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे। मंच के कार्यक्रम का संचालन पुर्व चेयरमैन मो सईद कुरैशी एंव ओमप्रकाश बादल ने किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गुरमा चौकी प्रभारी योगेन्द्र पांडेय पुलिसकर्मियो के साथ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App