सोनभद्र

होनहार विद्यार्थियों ने जनपद स्तरीय विज्ञान माडल प्रदर्शनी कार्यक्रम में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) मुर्धवा रेणुकूट जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल एवं TLM प्रदर्शनी में St. A. B. R. Public School का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने जनपद स्तरीय विज्ञान माडल प्रदर्शनी कार्यक्रम में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस टीम में कक्षा 11वीं विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी – आकाश राय, रूद्रेश शुक्ला, अक्षय गुप्ता और यशस्वी सिंह शामिल रही जिनका मार्गदर्शन ए०आई० विभाग की शिक्षिका सुश्री दीपा राय ने किया । इन विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान और मेहनत से सफलता का परचम लहराया।वहीं, जनपद स्तरीय शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM) प्रदर्शनी में भी विद्यालय ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
अंग्रेज़ी वरिष्ठ विभाग के शिक्षक श्री अभिषेक साह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा
हिन्दी वरिष्ठ विभाग की शिक्षिका श्रीमती चिंता कुशवाहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में जिला समन्वयक श्रीअरविंद सिंह चौहान एवं जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।
साथ ही, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री जागृति अवस्थी ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाये दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App