सोनभद्र

एनटीपीसी प्रबन्धन के साथ सांसद प्रतिनिधि मंडल से वार्ता सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न

बीजपुर(सोनभद्र)गुरुवार दोपहर एनटीपीसी रिहंद प्रबन्धन तथा सांसद प्रतिनिधि मंडल के साथ छह सूत्रीय माँग को लेकर हुई वार्ता दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।वार्ता के बाद सांसद छोटेलाल खरवार ने बताया कि पुनर्वास प्रथम, द्वितीय,तृतीय बीजपुर, डोडहर,सिरसोती में मूल भूत समस्याओं में बिजली पानी सम्पर्क सड़क नाली खड़ंजा शौचालय साफ सफाई स्थानीय युवाओं को रोजगार मैटेरियल गेट पर श्रमिकों के वाहन खड़ा करने के लिए टीनशेड निर्माण आदि को लेकर सीएसआर निधि से कार्य कराए जाने पर ग्रामीणों से प्राप्त ज्ञापन पर बिंदुवार चर्चा के बाद प्रबन्धन की ओर अच्छी पहल करते हुए सहमति दी गयी।पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार यादव ने बताया कि सांसद छोटेलाल खरवार का काफिला पहले डोडहर गेट

पहुँचा वहाँ पर उन्हों ने लंबे समय से बन्द गेट का निरीक्षण के बाद प्रबन्धन से फोन पर वार्ता के बाद खुलवा कर उसी गेट से सांसद की गाड़ियों के साथ कई गाँवो के ग्राम प्रधान कुछ बरिष्ट सम्मानित ग्रामीण एनटीपीसी शिवालिक अतिथि गृह पहुँचे जहाँ मौजूद अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन बृजकिशोर पांडेय के नेतृत्व में शुरू हुई सौहार्दपूर्ण वार्ता के बाद सभी विन्दुओ पर प्रबन्धन की ओर से आश्वासन दिया गया कि जल्द कार्य योजना में शामिल कर सभी कार्य जल्द कराए जाएंगे।सांसद श्री छोटेलाल खरवार ने लंबे समय से बन्द डोडहर गेट को जनहित में गुरुवार से ही खुला रखने का प्रबन्धन से आग्रह किया ।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार यादव,ग्राम प्रधान डोडहर केपी पाल,बीजपुर प्रधान पति विश्राम गुप्ता,सिरसोती प्रधान विजय सिंह गोंड,रजमिलान प्रधान बद्रीनाथ,पिण्डारी प्रधान रामसजीवन भारती,नेमना प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम गुर्जर,बालगोविन्द यादव सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App