सोनभद्र

करेंट से झुलस कर मजदूर की मौत

दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के धोरपा गांव में वृहस्पतिवार को विद्युत करेंट से झुलस कर एक मजदूर की मौत हो गई। कनहर सिचाईं परियोजना से निकलने वाली नहर का निर्माण कार्य सिचाई विभाग द्वारा किया जा रहा है। परियोजना के दाईं नहर निकलकर एक्वाडक्ट से होते हुए कुड़वा जाती है। उक्त नहर हेतु धोरपा गांव में पुलिया के निर्माण कार्य में मजदूर काम कर रहा था। पुलिया में सरिया मोड़ कर रिंग बनाने का कार्य करते सरिया ऊपर उठाया जहाँ हाईटेंशन तार से छूते ही विद्युत करेंट से झुलस गया। साथ मे मजदूरी करने वाले लोगों ने झुलसे युवक उपेन्द्र 18 पुत्र रामप्रसाद निवासी बैरखड़ को सीएचसी दुद्धी लाया। जहाँ चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मेमो के जरिये कोतवाली पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। उक्त घटना के बाद लापरवाही को लेकर सिचाई विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद सबंधित ठेकेदार व अधिकारी कोई भी नजर नही आया। जिससें मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App