सोनभद्र

तेज रफ्तार डंफर की चपेट में आकर बाइक सवार होमगार्ड की मौत

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा के समीप वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार होमगार्ड की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। घटना के बाद मौके पर भाग रहे डंफर चालक को लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार स्थित कुसुम्हा गाँव निवासी शिव मोहन चौबे पुत्र मृत्युंजय चौबे राबर्ट्सगंज जो की कम्पनी चतरा में तैनात थे। राबर्ट्सगंज विभागीय कार्य से आए थे। इस बीच वह उरमौरा से लोढ़ी की ओर बाइक से जा रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही डंफर ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सिर पर लगा हेलमेट चकनाचूर हो गया था। घटना के बाद मौके पर डंफर लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाल माधव सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। तेज बारिश के बीच हुए सड़क हादसे में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वही डंफर चालक को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चालक नशे में था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App