सोनभद्र

किसानों मे किया गया रेशम कीट का वितरण

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक के मुर्धवा रेशम फार्म पर बुधवार को किसानों को रेशम कीट पालन एवं धागा करण का प्रशिक्षण दिया गया इस प्रशिक्षण में 9 महिलाएं और 12 पुरुष उपस्थित रहे प्रशिक्षण में रेशम कीट पालन के अलावा खाली जगह पर ड्रैगन फ्रूट की खेती के बारे में भी बताया गया प्रशिक्षण में सहायक निदेशक रेशम नागेंद्र रेशम विकास अधिकारी सूबेदार एवं एसआरसी गोविंदपुर के प्रभारी लाल बहादुर ने कहा कि पेड़ों के बीच खाली पड़ी जमीन पर ड्रेगन फ्रूट का पौधा लगा कर अपनी आय बढ़ाया जा सकता है।यह फल क्षेत्र के लिए नया है और तेजी से प्रचलन में आ रहा है जिसकी बाजार में बहुत मांग है कहा कि रेशम कीट उत्पादन स्वाभिमान और स्वावलंबी का अपना रोजगार है जिसमें पैसा और मान स्वाभिमान जुड़ा है। प्रशिक्षण के उपरांत किसानों को रेशम कीट पालन के लिए रेशम के अंडे भी आवंटित किए गए।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App