सोनभद्र

जनजातियों को लेकर की गई शिकायत को बताया निराधार

प्रमुख सचिव समाज कल्याण को लिखा पत्र

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

भारतीय गांधी वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष खरवार ने सूबे के प्रमुख सचिव समाज कल्याण और केंद्र के जनजातीय मामलों के प्रमुख सचिव को मंगलवार को पत्र लिख कर आग्रह किया है कि दक्षिणांचल के एक आदिवासी युवक ने केंद्र और राज्य सरकार को पत्र लिख कर कहा है कि जनजाति सोनभद्र,मिर्जापुर,चंदौली के नौगढ़ में ही निवास करते है अन्य जिलों के आदिवासी फर्जी ढंग से गोंड ,खरवार का जाति प्रमाण पत्र बनवा लिए है यह शिकायत पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत है।आदिवासी लोग पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में निवास करते है और गोंड, खरवार जातियां भी अन्य जिलों में निवास कर रहे है ऐसे में यह आरोप की देवरिया , कुसी नगर,बलिया गोरख पुर बस्ती जैसे जिलों में गोंड खरवार निवास नहीं करते यह बात समझ से परे और तर्क संगत नहीं है।इन जातियों को राष्ट्रपति के अनुमोदन से जाति प्रमाण पत्र मिला है और यह नियम के अनुसार मिला है।लेकिन एक युवक द्वारा लिखा गया पत्र युवक के नासमझ और कोर कल्पित तर्क की ओर इशारा करता है जिसे संज्ञान में लेकर युवक के शिकायत पत्र को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।श्री खरवार ने कहा है कि देश के विभिन्न राज्यों में भी आदिवासी है और जब आदिवासी अपने हक और हुकूक के लिए आगे आ रहे है ऐसे में यह बचकाना भरा पत्र आदिवासियों के एक जुटता में फूट डालने जैसा है।श्री खरवार ने आदिवासी नेताओं से भी अपील की है कि युवक के पत्र को संज्ञान में लेकर उसका विरोध करे और आदिवासी एकता,के साथ उनकी जीवन शैली, संस्कृति अधिकार , ,को संरक्षित करने के लिए एक जुट होकर काम करे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष
Download App