सोनभद्र

मुकुट पूजन के साथ रामलीला का हुआ शुभारंभ जय श्री राम के नारे से गुंज उठा पंडाल

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चोपन में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के वातावरण के बीच श्री श्री रेलवे रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला का भव्य शुभारंभ मुकुट पूजन के साथ किया गया। परंपरागत विधि-विधान के अनुसार मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं हनुमान जी के मुकुट का पूजन कर रामलीला की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने राज्य मंत्री का स्वागत किया। पूजन उपरांत अपने संबोधन में राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति, आस्था और आदर्शों का प्रतीक है। यह आयोजन हमें श्रीराम के जीवन से सत्य, कर्तव्य और धर्म का पालन करने की प्रेरणा देता है। रामलीला समिति के अध्यक्ष राजन जायसवाल ने मंच से सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगरवासियों के सहयोग से यह भव्य आयोजन प्रतिवर्ष संपन्न होता है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में रामलीला मंचन की श्रृंखला में भगवान राम के बाल्यकाल से लेकर लंका विजय तक की लीलाओं का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार,जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय केशरी,राहूल सिंह, प्रदीप अग्रवाल, सतनाम सिंह,हिरालाल बर्मा,नागेश सिंह,राजू चौरसिया,तिर्थराज शुक्ला, जितेन्द्र जायसवाल, रामकुमार सोनी, अरविंद श्रीवास्तव, रामआसरे जायसवाल,रामपरिखा विश्वकर्मा,अमर शर्मा, विकास सिंह छोटकू,रिंकू अग्रहरी,शुभम चौरसिया, के साथ ही समिति के संरक्षक , पदाधिकारीगण, नगर के गणमान्य नागरिक एवं भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह,कस्बा इंचार्ज आर एस शर्मा पुलिस बल के साथ चाक चौबंद रहे|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण
Download App