सोनभद्र

पूजा पंडालों में अस्थाई बिजली कनेक्शन लेकर ही रौशन करें पोल से पंडाल दूर बनाएं

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)म्योरपुर और बभनी ब्लाक क्षेत्र में कहीं भी आगामी त्योहार दुर्गापूजा दशहरा छठ पूजा में पंडाल के लिए अपने निकटम उपकेंद्र के अवर अभियंता अथवा उपखंड अधिकारी कार्यालय से अस्थाई बिजली कनेक्शन का परमिशन लेकर ही पंडाल में बिजली का उपयोग करें।साथ ही ट्रांसफार्मर अथवा 11 केवी हाईटेंशन लाइन या एलटी लाइन के पोल से दूर और तार के नीचे किसी भी हालत में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन न कराएं अन्यथा बिजली से अप्रिय घटना हो सकती है।उक्त आशय की जानकारी देते हुए उपखंड अधिकारी म्योरपुर शिवम गुप्ता ने एक बिज्ञाप्ति मे सभी पूजा समितियों से आग्रह किया है कि जान माल की सावधानी के लिए विभाग से अस्थाई बिजली कनेक्शन जरूरी है।अगर पूजा समितियाँ नियम विरुद्ध कार्य करती पायी गयी और किसी प्रकार की कोई घटना घटती है तो वह उसके लिए खुद जिम्मेदार होगी और उनपर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती
Download App