सोनभद्र

दुद्धी में हनुमंत लला के पूजन उपरांत रामलीला का हुआ शुभारंभ

दुद्धी- गुरुवार को देर शाम मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन और विशिष्ट अतिथि एसडीएम निखिल यादव व सीओ राजेश कुमार राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व श्रीहनुमंत लला के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रवज्जलित कर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। रामलीला मंचन के दौरान राम जन्म की लीला का मंचन किया गया। श्रीरामलीला का शुभारंभ करते हुए चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि पुरषोत्तम भगवान श्रीराम ने हमेशा सत्य मार्ग पर चलना सिखाया। क्योकि हमेशा बुराई पर सच्चाई की ही जीत होती है। सच्चाई के मार्ग पर चलने वाले को परेशानी तो झेलनी पडती है।

विशिष्ट अतिथि एसडीएम श्री यादव ने कहा कि रामलीला से हमें जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है।यदि इस रामलीला से हम औऱ आप प्रभु श्रीराम के एक भी आदर्श का अनुसरण कर लिया तो मानिये कि हमारा लीला दर्शन सफल हो जाता है।सीओ श्री राय ने प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम की प्रेरणा से लोगों को सीखने की जरूरत है। उदघाटन समारोह को अधिवक्ता नंदलाल,रामेश्वर राय,डॉ लवकुश प्रजापति,रविन्द्र जायसवाल,कमल कानू समेत अन्य वक्ताओं ने नवनियुक्त रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को बेहतरीन प्रबंधन के लिए बधाई दिया।इसके पूर्व संरक्षक मंडल एवं अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं श्री रामायण ग्रंथ भेंटकर सम्मानित किया गया।कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर संरक्षक देवनारायण जायसवाल, भोलानाथ आढ़ती, महामंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता,पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, कुलभूषण पांडेय, दिलीप पांडेय, संदीप गुप्ता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि श्रवण सिंह गोंड ने कोरगी, डुमरा, झारोकला, झारोखुर्द गांव में श्रीरामलीला का उद्घाटन किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App