सोनभद्र

आगामी त्योहार नवरात्रि, रामलीला के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) मंगलवार को स्थानीय थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में नवरात्रि त्योहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। श्री सिंह ने बैठक में मौजूद ग्राम प्रधान और सम्भ्रांत जनो से नवरात्रि में होने वाले दुर्गा पूजा रामलीला मंचन के बारे में जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक बीजपुर नरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि नवरात्रि का त्योहार बड़े ही आस्था का त्योहार हैं इसे सभी लोग मिलजुल कर भाई चारे के साथ मनाये और उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश को बताते हुए कहा कि पंडाल में दो रास्ते होने चाहिए, मूर्ति 8 फ़ीट से बड़ी न हो,डीजे भी 8 फ़ीट से ऊपर न हो,फायर की उचित व्यवस्था रहे, हमारे थाना क्षेत्र में विगत वर्ष 21 स्थानों पर मूर्ति स्थापित करने का परमिशन हैं कोई भी नए जगह पर बिना परमिशन की मूर्ति स्थापित नही होगी और सभी कमेटी के पदाधिकारी मूर्ति स्थापित करने के परमिशन ले ले।

इस मौके पर ग्राम प्रधानपति बीजपुर विश्राम सागर गुप्ता, ग्राम प्रधान रजमिलान बद्रीनाथ सिरसोती विजय सिंह, यसवंत सिंह,श्याम सुंदर जायसवाल,इंद्रदेव सिंह,राधेश्याम गुर्जर,बृज किशोर गुप्त,देव कुमार यादव के साथ साथ काफी संख्या में सभी गांवो के कमेटी के पदाधिकारी और सम्भ्रान्त जन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App