सोनभद्र

क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी का मीटिंग सहित फ्लैग मार्च स्थलीय निरीक्षण किया

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी का मीटिंग सहित फ्लैग मार्च स्थलीय निरीक्षण किया। पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व मे रेणुकूट चौकी परिसर में आगामी त्यौहार विश्वकर्मा पूजा,नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा एवं दशहरा के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक आयोजित हुआ। बैठक में धर्मगुरू, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, रामलीला एवं दुर्गा पूजा समितियों के आयोजक सहित पिपरी थाना सहित रेणुकूट चौकी के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

इसके बाद फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रेणुकूट कस्बे का भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान निम्न महत्वपूर्ण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया

हिंडाल्को कालोनी स्थित रामलीला मैदान जहां रामलीला कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है।

रावण दहन स्थल सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं अग्निशमन उपायों की समीक्षा किया गया

सब्जी मंडी जहा दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किए जा रहे है

निरीक्षण के दौरान आयोजकों से संवाद स्थापित कर उनके सुझाव व आवश्यकताओं को सुना गया तथा प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। साथ ही आयोजकों को निर्देशित किया गया कि वे सभी आयोजन निर्धारित समय सीमा, ध्वनि सीमा, एवं अनुमति नियमों के अंतर्गत संपन्न करे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App