सोनभद्र

इनर व्हील क्लब ने द्वितीय स्थापना दिवस पर 35 दिव्यांगों में बांटा राशन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) इनर व्हील क्लब आर्या रॉबर्ट्सगंज के द्वितीय स्थापना दिवस पर तीन दर्जन से अधिक दिव्यांगों में राशन के पैकेट बाँटे गए। इसे पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
यह कार्यक्रम राबर्ट्सगंज के होटल ग्रेण्ड के मीटिंग हाल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इनर व्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण ने राशन वितरित करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना पुनीत कार्य है। भूखे को भोजन कराने से बड़ा कोई कार्य नहीं हो सकता है। आगे कहा कि उनकी संस्था बड़े स्तर पर काम कर रही है। अध्यक्ष वंदना वर्मा ने कहा कि उनकी संस्था सामाजिक कार्यों बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। इसके तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें जागरूक करने का काम भी कर रही है। इसके लिए जरूरतमंदों में समय-समय उन्हें सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाना इनर व्हील क्लब का एकमात्र लक्ष्य है। इस कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब आर्या की अध्यक्ष वंदना वर्मा, सचिव पूजा अग्रहरि, आईएसओ अर्पिता कुशवाहा, उपाध्याय रितु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीमा अग्रवाल, क्लब की संपादक नीलू अग्रवाल आदि रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App