सोनभद्र

नौडीहा-खैरटीया संपर्क मार्ग की जर्जर स्थिति: ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी

ग्रामीणों की मांग: नौडीहा-खैरटीया मार्ग का शीघ्र हो पक्कीकरण

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर विकास खंड अंतर्गत नौडीहा ग्राम पंचायत से खैरटीया जाने वाला संपर्क मार्ग अपनी जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे इस कच्चे रास्ते पर बरसात के दिनों में कीचड़ भर जाता है और पूरा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो जाता है। इस कारण बाइक सवारों को फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।ग्रामीण विंध्याचल, जनक, अजय, लक्खू, गोविंद, राजाराम और चंद्रमणि समेत अन्य लोगों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण करीब दस वर्ष पहले मनरेगा योजना के तहत कच्चे रूप में किया गया था। लेकिन तब से अब तक इसकी मरम्मत या पक्कीकरण नहीं हुआ, जिससे स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि इस संपर्क मार्ग का शीघ्र पक्कीकरण कराया जाए, ताकि बरसात और सामान्य दिनों में भी आवागमन सुगम हो सके।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App