सोनभद्र

अधिकारियों से लेकर आम जनता तक परेशान, बिना बरसात के सड़क बनी तालाब,

—बाइक सवार आए दिन हादसे का शिकार

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज नगर का विकास नगर क्षेत्र जिले का सबसे
संवेदनशील इलाका माना जाता है। यही इलाका जिला कचहरी, तहसील और न्यायिक अधिकारियों के सरकारी बंगलों से घिरा हुआ है। रोज़ाना यहां से जूडिशियल मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ अधिकारी, वकील, पत्रकार, नेता पूर्व विधायक और पुलिस कर्मियों का आना-जाना होता है। बावजूद इसके विकास नगर की
यह वीआईपी सड़क गड्ढों में तब्दील होकर लोगों की जिंदगी को नरक बना रही है। बरसात के मौसम में हालात और बिगड़ जाते हैं। गहरे गड्डों में पानी भरने से सड़क तालाब जैसी हो जाती है। पैदल चलना तो दूर, मोटर साइकिल और साइकिल सवारों का निकलना खतरे से खाली नहीं
रहता। कई बार लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक चुप्पी और नेताओं की अनदेखी ने नागरिकों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भाजपा सरकार और जनप्रतिनिधि विकास के नाम पर केवल भाषण देते हैं, मगर धरातल पर हालात जस के तस हैं। आम जनता तंज कसते हुए कह रही है कि भाजपा को यही गड्ढे विकास दिखाई देते हैं। शहर की सबसे अहम सड़क यदि इस हाल में है तो बाकी मोहल्लों का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। एक अधिवक्ता ने कहा कि यह सड़क केवल आम नागरिकों के लिए ही नहीं बल्कि न्यायिक अधिकारियों, तहसील और कचहरी आने-जाने वालों के लिए भी जानलेवा साबित हो रही है। गड्डों से भरी इस सड़क पर सफर करना किसी सज़ा से कम नहीं। वहीं व्यापारियों का कहना है कि खराब सड़क के चलते कारोबार प्रभावित हो रहा है। जिससे कारोबार भी ठप हो रहा है। जनता का गुस्सा साफ है। लोग कहते हैं कि भाजपा के नेताओं की नजर इन गड्डों पर नहीं जाती। चुनावी मंचों से लुभावने भाषण देना आसान है लेकिन सड़क की मरम्मत कराना शायद मुश्किल काम है। लोगों का मानना है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो 2027 के चुनाव में जनता भाजपा को इन्हीं गड्डों का आईना दिखाएगी। एक वरिष्ठ नागरिक ने व्यंग्य में कहा कि जनता अब भाजपा को उसी गड्ढे के पानी में चेहरा दिखाएगी जिसमें उनकी नीतियां साफ नज़र आएंगी। कुल मिलाकर, विकास नगर की वीआईपी सड़क इस समय उपेक्षा और लापरवाही का प्रतीक बन चुकी है। सवाल यह है कि जिला कचहरी और न्यायिक अधिकारियों के बंगलों से सटी इस सड़क की मरम्मत के लिए आखिर किसकी प्रतीक्षा की जा रही है।

इनसेट
ओवरफ्लो पानी बह रहा सड़क पर, लोग परेशान

सोनभद्र। हर घर नल योजना के तहत शहरी इलाकों में पानी देने के लिए बनी टंकी का पानी आए दिन ओवरफ्लो होकर बाहर सड़क पर बहता है। इससे एक ओर जहां हजारों लीटर पानी तो नुकसान होता ही है वही विकास नगर की इस सड़क पर पानी गिरने से आए दिन लोग इसके शिकार हो रहे है। कभी भरे पानी में गड्डों के बीच गिरकर तो कभी गंदे पानी के छिटा पड़ने से। इस सड़क का हाल बारिश के दिनों में तो वैसे ही खराब रहता है, लेकिन ओवर फ्लो पानी गिरने से बिना बारिश के भी स्थिति और दयनीय हो जाती है। स्थानीय लोगों ने पूर्व में कई बार नगर पालिका ईओ को अवगत भी कराया बावजूद आज तक सुधार नहीं हो सका। ईओ का कहना है कि हमने जल निगम को पत्राचार कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नाबालिक लड़की को भगाने के आरोप में युवक को भेजा जेल। सपा लेकर भाजपा में आ जाएं अखिलेश - विधायक भूपेश चौबे का पलटवार, बोले आफर देकर मुख्यमंत्री नही बनते अनपरा मे ऐतिहासिक महावीरी शोभायात्रा निकला कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम कलयुगी पिता पर बेटी ने लगाया बलात्कार का आरोप अखिलेश मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार धूमधाम से मना सीआईएसएफ रिहन्द का 57वां स्थापना दिवससमारोह रिलायंस पावर ने शगुफ्ता मोबिन को किया सम्मानित संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर...
Download App