सोनभद्र

राख परिवहन में लगे हाइवा ने अधेड़ को कुचला, इलाज के दौरान मौत ।।

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र के अधौरा (सिरसोती) में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा ने सड़क पार कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति को कुचल दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई । हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ व गुस्साए स्थानीय लोगों ने हाइवा चालक की लापरवाही को इस हादसे का जिम्मेदार ठहराया व मुआवजे की मांग किया ।
जानकारी के अनुसार श्याम नारायण पुत्र स्वर्गीय जगदीश (56) निवासी सिरसोती, शुक्रवार की शाम किसी कार्यवश बाजार गए थे लौटते समय सिरसोती में अधौरा के पास, एनटीपीसी के राख परिवहन में लगे रिफ्लेक्स कंपनी के हाईवा के चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गए व गंभीर रूप से जख्मी हो गए । हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ उन्हें आनन फानन में एनटीपीसी रिहंद परिसर स्थित धन्वंतरी चिकित्सालय पहुंचाया जहां इलाज का दौरान

उन्होंने दम तोड़ दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को अन्त्य परीक्षण हेतु दुद्धी भेज दिया । मृतक की पत्नी रामसखी ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है । इधर हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि राख परिवहन में लगी गाड़ियां रोड पर मौत बनकर चलती हैं आए दिन हादसे में लोग अपनी जान गंवाते हैं फिर भी प्रबंधन व प्रशासन द्वारा सड़क पर इनकी तेज रफ्तार को नियंत्रित करने और सुरक्षा के ठोस उपाय नहीं किए जाते हैं जबकि यहां से रोजाना सैकड़ो गाड़ियां गुजरती हैं । इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया गया है व घटना में प्रयुक्त हाइवा को थाने खड़ा करवा लिया गया है ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब एक्सप्रेस वे को सोनभद्र एक भी किसान व आदिवासी नही चाहता - संदीप मिश्रा “कृष्ण भक्ति में सजी रात, बिरहा ने जमाई महफिल खास” मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित
Download App