सोनभद्र

खदान में ब्लास्टिंग के दौरान हादसा, दो घायल

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) खदान में ब्लास्टिंग के दौरान हादसा, दो घायल। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुकृत गांव के समीप खनन क्षेत्र एरिया में एक खदान में ब्लास्टिंग के दौरान दो मजदूर घायल हो गए। इस घटना में डब्लू पुत्र सोबरन निवासी सुकृत सेमरिहवा दलित बस्ती की एक आंख में गंभीर चोट लग गई और एक हाथ भी उड़ गया। जिससे चेहरा पूरा खराब हो गया। दूसरा पेटिदार अनूप केशरी पुत्र मोहन केशरी निवासी सुकृत चट्टी का दोनों हाथ उड़ गया। लोगों का कहना है कि गलत तरीके से ब्लास्टिंग करने के दौरान यह हादसा हुआ है। हालांकि हादसे के बाद घायल कहा भर्ती किए गए। समाचार लिखे जाने तक इसकी जानकारी नहीं हो सकी। लोगों का कहना है यह खदान वैध या अवैध इसकी जाँच कर नियमानुसार कारवाई अमल में जाए। चर्चा है कि घायलों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App