सोनभद्र

हवाई पट्टी का स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने किया निरीक्षण

यूपी के सभी मंडलों में एयरपोर्ट बनाने की तैयारी

म्योरपुर हवाई पट्टी प्राइवेट कंपनी से हो सकती है संचालित, मंत्री का सुझाव

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के कस्बा स्थित निर्माणाधीन हवाई पट्टी का शनिवार की शाम स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया ।और दुद्धी एस डी एम निखिल यादव तथा एयरपोर्ट अथार्टी ऑफ इंडिया के स्थानीय सिविल डायरेक्टर मयंक राजपूत से जानकारी ली , एस डी एम ने राज्य मंत्री को बताया कि न्यायालय में मामला सुलझ गया है अब निर्माण कार्य में प्रगति आएगी।राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार की योजना है कि प्रदेश के सभी मंडलों में एयर पोर्ट का निर्माण हो।मिर्जापुर मंडल का यह हवाई पट्टी जल्द शुरू होगा इसके लिए प्रयास शुरू है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने अधिकारियों से मंत्राण की और कहा कि इसे प्राइवेट कंपनी के मदद से संचालित किया जाए अगर सौ यात्री भी रोज यात्रा करेंगे तो उड़ान शुरू होने में दिक्कत नहीं आएगी।स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंत्री को बताया कि यह क्षेत्र उद्योगों से भरा है इसलिए यात्रियों की कमी नहीं होनी चाहिए। मौके पर श्रवण सिंह गोंड ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, दीपक सिंह,जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह, आशीष सिंह बिट्टू,गणेश जायसवाल , अनिल सिंह ,सुजीत सिंह, दीपक शाह, अमरकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App