सोनभद्र

दुद्धी में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान

दुद्धी/सोनभद्र

दुद्धी- नगर पंचायत दुद्धी अंतर्गत सड़क की पटरियों पर अवैध रूप से कब्जा जमाये लोगों के खिलाफ प्रशासन का व्यापक हंटर चला। बीते दो दिन पूर्व दुद्धी कस्बा के श्रीसंकट मोचन मंदिर के ठीक सामने एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे की दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत के बाद जागे प्रशासन ने मंगलवार को व्यापक तौर पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव के निर्देशन में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नायब तहसीलदार ओपी सिंह,कोतवाल मनोज सिंह,कस्बा चौकी इंचार्ज जयशंकर राय समेत दर्जनों पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में अतिक्रमण मुक्त कराया गया। नगर में नालियों के बाहर किये हुए अतिक्रमण को मुक्त कराने को लेकर एक दिन पूर्व सीमांकन क्षेत्र बताकर अलाउंस कर अतिक्रमणकारियों को स्वयं अवैध अतिक्रमण हटाने को आगाह किया गया था। इससे सड़क किनारे के दुकानदारों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा सड़क किनारे बाहर निकले टिन शेडों एवं खूंटा खम्भों को तोड़कर जब्त कर लिया गया।कार्रवाई के दौरान पर्याप्त मात्रा में पीएसी बल मौजूद रही।
नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि पटरी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने को लेकर एक दिन पूर्व सूचित किया गया था। नगर पंचायत सीमा में सार्वजनिक मार्ग व नाली स्थल पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों से अतिक्रमण को मुक्त कराया गया है। अतिक्रमण के खिलाफ ये अभियान आगे भी जारी रहेगी। जो लोग सार्वजनिक स्थानों,सड़क की पटरियों पर अवैध रूप से कब्ज़ा जमाये बैठे हैं,वे स्वतः उसे हटा लें। जिससे कि आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं,जाम आदि से नगरवासियों को मुक्ति मिल सके।अन्यथा आगे इससे बड़ी कार्रवाई होगी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
Download App