सोनभद्र

बिहार चुनाव मे खपाने के लिये जा रहे 75 लाख शराब का जखीरा को सोनभद्र अनपरा पुलिस आबकारी विभाग ने किया बरामद

अनपरा/सोनभद्र बिहार चुनाव मे खपाने के लिये जा रहे 75 लाख शराब का जखीरा को सोनभद्र अनपरा पुलिस आबकारी विभाग ने किया बरामद।

पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा द्वारा अवैध शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के निर्देशन मे अनपरा पुलिस,आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अथक परिश्रम से आसूचना संजाल तैयार किया गया, बजरिये मुखबिर से सूचना मिला कि सिंगरौली से अनपरा थाना क्षेत्र से होकर बिहार प्रान्त में होने वाले आगामी चुनाव में उपयोग हेतु अवैध शराब की एक बड़ी खेप ले जा रहे हैं । इस सूचना पर अनपरा पुलिस,आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अनपरा क्षेत्र के भारत ह्युम इंडस्ट्रीज नामक बन्द पड़े करहिया स्थित बन्द भट्टे के पास से एक ट्रक संख्या MP09HH6603 में लोड 740 पेटी में कुल 6523 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर आरोपी जसवीर सिंह उर्फ शेरा पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम बालाचक तरनतारन पंजाब कोई गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। शराब का कीमत 75 लाख बताया जा रहा है।

आरोपी ने बताया कि कर्नाल (हरियाणा) से उसे एक ट्रक सौंपा गया था, जिसमें शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा था। उक्त ट्रक उसे पोपिन्दर सिंह नामक व्यक्ति द्वारा सौंपा गया, जो लुधियाना (पंजाब) का निवासी है। पोपिन्दर सिंह द्वारा अभियुक्त को निर्देशित किया गया कि वह इस ट्रक को बिहार राज्य के भीतर किसी निश्चित स्थान तक पहुँचाए, जिसका विवरण आगे चलकर फोन या अन्य माध्यम से दिया जाएगा। अभियुक्त को बताया गया कि वह केवल ट्रक को बताए गए स्थान तक पहुँचाए और वहां खड़ा कर दे। उक्त ट्रक को लेकर अभियुक्त ने हरियाणा से प्रस्थान किया और अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तर प्रदेश), बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश), रीवा (मध्य प्रदेश), सिंगरौली (मध्य प्रदेश) होते हुए अभियुक्त ने जनपद सोनभद्र में स्थित अनपरा क्षेत्र में प्रवेश किया। अभियुक्त का उद्देश्य बिहार राज्य की सीमा में प्रवेश करने का था, किन्तु अनपरा क्षेत्र में पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर वाहन की तलाशी ली गई, जिसके फलस्वरूप ट्रक में अवैध रूप से लदा शराब की खेप बरामद हुआ है।

बरामदगी में सम्मिलित टीम
01- प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
02- आबकारी निरीक्षक रविनन्दन क्षेत्र दुद्धी जनपद सोनभद्र।
03- आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार क्षेत्र सदर जनपद सोनभद्र।
04- उ0नि0 अशोक सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
05- हे0का0 राजेन्द्र सोनकर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
06- का0 अजीत यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
07- का0 शशिभूषण थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
08- का0 रमेश गोंड थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
09- आकबारी का0 धर्मेन्द्र सिंह जनपद सोनभद्र।
10- आबकारी म0का0 सरिता सिंह जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा
Download App