सोनभद्र

पिता ने पुत्र पर पशु बध का कराया मुकदमा दर्ज,पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)स्थानीय थाना क्षेत्र के जरहा ( बघाडु) निवासी बिहारी लाल पुत्र पतलाल ने बीजपुर थाने में आकर तहरीर दिया कि उसे शंका हैं कि उसके पुत्र रामजियावन ने जंगल मे चरने गई लावारिस बछिया को घर मे लाकर क्रूरता पूर्वक हत्या कर दिया और उसे गायब कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 238 बीएनएस, 3/5/8 गोबध निवारण अधि. व 11 पशु क्रूरता अधि. के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश करने लगी।रविवार की शाम को सूचना मिली कि आरोपी सेवकामोड़ पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा मय टीम उपनिरीक्षक श्रवण यादव,कांस्टेबल हरिश्चन्द्र के साथ मौके पर पहुच गिरफ्तार कर थाने ले आये और अभियुक्त रामजियावन की निशनदेही
पर एक अदद कुल्हाड़ी,एक अदद नरकुल रस्सी बरामद करके अभियुक्त को सोमवार को न्यायालय के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
Download App