सोनभद्र

नियुक्ति पत्र वितरण का सीधा प्रसारण 5 अभ्यर्थियों को मिला सरकारी नौकरी

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) कलेक्ट्रेट सभागार में 5 नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इनमें सभी सोनभद्र जनपद के अभ्यर्थी शामिल हैं।
लखनऊ स्थित लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
यहाँ राज्यमंत्री संजीव गौड़, जिलाधिकारी बीएन सिंह, घोरावल व सदर विधायक प्रतिनिधि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार ने संयुक्त रूप से जनपद के 5 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थी देवेश चतुर्वेदी, कुलदीप पटेल, संतोष कुमार, पूजा जायसवाल व सूरज कुमार गौतम ने खुशी जाहिर की और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाधिकारी ने राज्यमंत्री को बुके व साल भेंटकर स्वागत किया। राज्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। अब तक 8.5 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने नियुक्त अभ्यर्थियों से सेवा भाव और ईमानदारी से कार्य करने की अपील की।
जिलाधिकारी ने नियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता से पात्र लोगों को मिल रहा है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं अभ्यर्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App