सोनभद्र

ओमशंकर नारायण शर्मा मिर्जापुर एंव दिनेश कुमार यादव बने वाराणसी के मंडल अध्यक्ष

दुद्धी। फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (FRCT) ने समाजसेवा और संगठन विस्तार की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए वाराणसी मंडल और मिर्जापुर मंडल के अध्यक्षों की घोषणा की है। मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष पद पर श्री ओम शंकर नारायण शर्मा (बेसिक शिक्षा विभाग) को मनोनयन पत्र प्रदान किया गया है।वहीं वाराणसी मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्री दिनेश कुमार यादव (बेसिक शिक्षा विभाग) को सौंपी गई है। दोनों नवमनोनीत पदाधिकारियों से टीम को पूर्ण आशा है कि वे FRCT की “हर घर FRCT योजना” को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाएंगे और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
FRCT क्या है?

फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (FRCT) की स्थापना 31 अक्टूबर 2024 को संस्थापक महेंद्र कुमार वर्मा ने की थी।
वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रानी सिंह कुशवाहा हैं
यह संगठन पूरी तरह गैर-राजनीतिक एवं सर्वजन का, सर्वजन के लिए, सर्वजन के द्वारा संचालित एक सामाजिक संस्था है।
FRCT का उद्देश्य है—

किसी भी वैधानिक सदस्य की दुखद निधन पर, संगठन से जुड़े प्रत्येक सदस्य न्यूनतम ₹50 सीधे नॉमिनी के खाते में भेजते हैं। इस तरह परिवार को 50 लाख रुपए तक का आर्थिक सहयोग सुनिश्चित होता है।

बेटी विवाह शगुन योजना के अंतर्गत प्रत्येक सदस्य न्यूनतम ₹5 का सहयोग करता है। इस प्रकार वैधानिक सदस्य की बेटी की शादी में 5 लाख रुपए तक का सहयोग मिलता है।

FRCT का सदस्य कौन बन सकता है?

सरकारी विभागों (शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत, सिंचाई, विद्युत, पुलिस, परिवहन आदि) के कर्मचारी-अधिकारी,
प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत लोग (डॉक्टर, इंजीनियर, नर्स, एडवोकेट, मीडियाकर्मी, प्रबंधक),
किसान, मजदूर, गृहिणी और छात्र-छात्राएं भी FRCT की सदस्यता ले सकते हैं।

शर्त यह है कि सदस्य उत्तर प्रदेश का निवासी हो या उत्तर प्रदेश में कार्यरत हो तथा आयु 18 से 60 वर्ष के बीच हो।सदस्यता कैसे लें?

1. www.frctup.com पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।

2. वार्षिक 50 रुपए ट्रस्ट खाते में दान करें और ट्रांजेक्शन ID वेबसाइट पर भरें।

3. रजिस्ट्रेशन के बाद सदस्य को उसका यूनिक ID प्राप्त होगा।

(डायरेक्ट लिंक: frctup.com/register.php)

☎️ संपर्क

अधिक जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर: 9044756701

प्रेषक —
अरुण सिंह
9358652371
प्रांतीय संगठन मंत्री
फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (FRCT), उत्तर प्रदेश

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App