TSCT ने सोनभद्र के दिवंगत शिक्षक स्वo अखिलेश चंद कन्नौजिया के स्वजन को दिलाई लगभग 50 लाख की मदद

दुद्धी। शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों की ‘टीचर्स सेल्फ केयर टीम’ विपत्ति में साथ निभाने का अनूठा उदाहरण बनकर सामने आई है। यह टीम उन दिवंगत शिक्षक साथियों के स्वजन को आर्थिक मदद प्रदान करती है, जो असमय काल के गाल में समा जाते हैं। जनपद सोनभद्र में टीम के जिला सह संयोजक प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अब तक करीब 3550 से अधिक शिक्षक/कर्मियों के द्वारा दिवंगत शिक्षकों के स्वजन को सहायता राशि पहुंचाई जा रही है। टीम के कार्यों की प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में सराहना हो रही है।
कौशल पाण्डेय TSCT टीम सोनभद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के शिक्षकों/कार्मिकों की संस्था टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) जो दिवंगत शिक्षकों/कार्मिकों के परिवार को आर्थिक मदद प्रदान करती है, अब तक यह संस्था 396 दिवंगत शिक्षकों के परिवार को लगभग 167 करोड़ 78 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर चुकी है। प्रवीण सिंह TSCT टीम सोनभद्र ने बताया कि टीचर्स सेल्फ केयर टीम में शिक्षा विभाग के लगभग चार लाख पंजीकृत सदस्य हैं। किसी वैधानिक सदस्य के निधन पर प्रत्येक सदस्य लगभग 15 रुपये का योगदान देता है, जिससे संबंधित परिवार को लगभग 50 लाख रूपये की सहायता दी जाती है। चन्दन सिंह TSCT जनपद टीम सोनभद्र ने बताया कि हाल में स्वर्गीय अखिलेश चंद कन्नौजिया (सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट विद्यालय पकरी, दुद्धि, सोनभद्र) के स्वजन को लगभग 50 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। TSCT सोनभद्र से शैलेन्द्र सिंह जी ने बताया कि टीम ने परिवारों की मदद के लिए नवीन ‘कन्यादान योजना’ और ‘चिकित्सा सहायता योजना’ भी प्रारंभ की है। यह सहयोग एक संगठित एकता और सहानुभूति का जीवंत उदाहरण बन चुका है। टीम द्वारा ‘नवीन कन्यादान योजना’ और ‘चिकित्सा सहायता योजना’ भी प्रारंभ की गई है, जो वर्तमान में पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।स्वर्गीय अखिलेश चंद्र कन्नौजिया के घर स्थलीय निरीक्षण करने tsct सोनभद्र की टिम पहुंची tsct टीम जिला सहसंयोजक प्रवीण द्विवेदी, प्रवीण सिंह, कौशल पाण्डेय, चंदन कुमार सिंह, चंदन शर्मा, ओमनारायण शर्मा, विवेक पांडेय , मनीष शर्मा, विजय भान और कर्मा ब्लॉक से इजहार अहमद, दुद्धी ब्लाक से श्याम बिहारी चौधरी व राजेश झा जी मौजूद रहे l



