सोनभद्र

चार दिवसीय ऑडियो, विडियो मेकिंग प्रशिक्षण का उद्घाटन

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम में सोमवार को चार दिवसीय ,फोटो, ऑडियो वीडियो मेकिंग प्रशिक्षण का उद्घाटन किया गया।मौके पर प्रशिक्षक मो अजहर गॉड ने कहा कि मोबाइल युग में फोटो खींचना,वीडियो बनाना आम बात है लेकिन उसे समाज के सामने प्रस्तुत करना हो तो कुछ तकनीकी जानकारियां जरूरी है।इससे आप बेहतर कार्य प्रस्तुति कर सकेंगे और खुद को स्थापित कर सकते है। व्यवसायिक रूप से भी लोगों के बीच

पहचान बना सकेंगे। उन्होंने पहले दिन के प्रशिक्षण में फोटो खींचने और वीडियो बनाने की बारीकियां बताई और प्रयोग के रूप में प्रस्तुत किया। साथ ही फोटो या वीडियो की बेहतर टाइटिल , डालने,कहानी की शुरुआत करने का प्रशिक्षण दिया।अभिषेक पांडेय ने संचार माध्यम की विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया, ,हमारी भागीदारी योजना के तहत आयोजित प्रशिक्षण में क्षेत्र के 15 युवक युवतियां प्रतिभाग कर रहे है। मौके पर जगत नारायण विश्वकर्मा, प्रदीप पाण्डेय, राकेश कुमार, नीरा, रमेश कुमार,मनोज,अभिषेक शर्मा,मोनिका, आदि उपस्थित रहे ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार
Download App