सोनभद्र

बिरहा दंगल में रात भर गोता लगाते रहे श्रोता

विजय लाल यादव और रजनीगंधा को सुनने उमड़ा जन सैलाब

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत पडरी के बराई डॉड में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शिव शक्ति समिति के आयोजन में विराट बिरहा मुकाबला सुनने दर्जनों गांवों का जन सैलाब उमड़ पड़ा,जिससे आयोजन समिति भी भौचक रह गई। रात आठ बजे शुरू हुआ विजय लाल यादव,और बिहार की रजनीगंधा ने श्रोताओं को करुण और वीर रस में बिरसा गाकर श्रोताओं को कभी रुलाया तो कभी देश भक्ति के जोश में भरते रहे।सामाजिक बुराइयों पर आधारित दहेज लोभी परिवार

पर तंज कसा तो सामाजिक बदलाव में नैतिकता पर आ रही गिरावट को लेकर समाज को सचेत करते रहे।उद्घाटन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड,प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रेम चंद ने कहा कि सामाजिक बदलाव और चेतना का काम करता है। सदियों से बिरहा गायिकी ने समाज में संदेश फैलाया है।कहा कि इस दुर्गम क्षेत्र में इस तरह के आयोजन करना समिति के लोगो के मेहनत और जुनून का प्रतिफल है।आयोजक समिति द्वारा बिरहा गायकों समेत वादकों व अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।मौके पर बुद्धि नारायण यादव,जगत नारायण, प्रधान प्रतिनिधि सुभाष चंद्र यादव, बिरहा गायक अशोक यादव, अभिनाथ यादव, रंजीत जायसवाल,गगन लाल गायक, अजीत यादव, दीनबंधु यादव, सुख मनिया देवी, शिव शक्ति सेवा समिति के कृष्ण गोविन्द यादव, बृजेश यादव, कपिलदेव यादव, जितेन्द्र विश्वकर्मा, राम अवध,शिव जतन, लालबाबु,आशीष दयाल, विकास, राम सजीवन,कामेश्वर, जुगेश यादव, नंदलाल,कृपा शंकर, अयोध्या, निर्मल, आनंद चन्द, श्यामदेव, राम जगत, सहित कई हजारों की संख्या में श्रौता मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार
Download App