सोनभद्र

*राधे-राधे रटो; चले आएंगे बिहारी* के धुन पर झूम उठे श्रोता

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) रिहंदेश्वर धाम, एनटीपीसी रिहंदनगर में जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार श्रीवास्तव, वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, मानव संसाधन प्रमुख बी के पांडे, श्रीमती माया पांडे के साथ पूरा एनटीपीसी परिवार एवं आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों ने रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होकर संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विद्वान पंडित शास्त्री जी ने 7:00 बजे शाम से हीं पूजन प्रारंभ कर दिया था। नौ बजे से वाराणसी से आए *मां शारदा जागरण भक्ति मंडल* ने अपने भजनों के द्वारा समा बांध दिया। “राधे- राधे रटो, चले आएंगे बिहारी,” “जय गोविन्दा, जय गोपाला” जैसे भजन से भक्तजन झूम उठे। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी अनन्त मोहन ने बताया कि एनटीपीसी परिसर के अनेकानेक बच्चों ने राधा एवं कृष्ण का रूप धारण कर सभी श्रोताओं एवं दर्शकों का मन मोह लिया।

ऐसा लग रहा था जैसे साक्षात कन्हैया एवं राधा रानी का दर्शन प्राप्त हो रहा है। ठीक बारह बजे रात्रि में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान कृष्ण का जन्म कारागार में हुआ; वहां से वासुदेव जी बाल गोपाल को नंद बाबा के घर लेकर आए। यह अद्भुत दृश्य देखकर सभी भक्तजन झूम उठे। वासुदेव जी की भूमिका एस बी पाठक ने बखूबी निभाया। तत्पश्चात कार्यकारी निदेशक अनिल श्रीवास्तव, शिखा श्रीवास्तव, मानव संसाधन प्रमुख बीके पांडे, माया पांडे, मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा, उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, सुनील पासवान, महासचिव प्रमोद द्विवेदी, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, रामानंद यादव, रिंकेश उपाध्याय आदि के साथ सभी भक्तों ने आरती एवं सोहर गायन में भाग लिया तथा सभी भक्तों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बारी-बारी से पालना को झुलाया। जन्माष्टमी महोत्सव के यजमान सोनी पांडे एवं अवनीश पांडे पूरे मन से पूजा अर्चना करते दिखे। मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। समिति की ओर से सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। *”जय कन्हैया लाल की– मदन गोपाल की”, *”आयो रे, आयो रे– कन्हैया हमारे आयो रे”* के उद्घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App