सोनभद्र

एनटीपीसी रिहंद में 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी रिहंद परियोजना में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह सोन-शक्ति स्टेडियम में हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं परियोजना प्रमुख अनिल श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। इससे पूर्व महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
अपने सम्बोधन में श्री श्रीवास्तव ने सभी को शुभकामनाएँ देते हुए रिहंद परियोजना की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि परियोजना ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 14 अगस्त तक 8555.67 MU विद्युत उत्पादन कर एनटीपीसी के सभी स्टेशनों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने महिला स्वावलंबन, स्वरोजगार प्रशिक्षण और सामुदायिक विकास में रिहंद की सक्रिय भूमिका पर भी बल दिया। इस अवसर पर उन्होंने शांति के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़कर संदेश दिया।

परेड एवं मार्च-पास्ट में सीआईएसएफ, विद्यालयों और एनसीसी की टुकड़ियों ने अनुशासन और देशभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वर्तिका महिला मण्डल, वेलफेयर विंग उड़ान, बाल भवन एवं विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इसके बाद पुरस्कार वितरण में पावर एक्सल अवार्ड, इंप्लाई ऑफ द ईयर, मानवीयता पुरस्कार तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समापन पर केंद्रीय विद्यालय को बेस्ट प्लाटून और सेंट जोसेफ स्कूल को श्रेष्ठ सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु सम्मान दिया गया। इसी क्रम में सक्षम लोगों को कृत्रिम अंग एवं तिपहिया साइकिल वितरित किए गए |

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App