सोनभद्र

नया भारत की थीम के साथ मनाया गया जय ज्योति इंटर कालेज मे 79वाँ स्वतंत्रता दिवस

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) जय प्रकाश सेवा संस्थान द्वारा संचालित जय ज्योति इंटर कालेज गुरमा में ’नया भारत’ की थीम पर ७९वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार श्रीवास्तव(जे सी आई सी महाप्रबंधक इलेक्ट्रिकल)ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा तिरंगे की सलामी ली।परेड निरीक्षण और बैज अलंकरण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बंदना और चाँदनी ने ’वंदे मातरम’ रीमिक्स सॉन्ग पर सुन्दर युगल नृत्य प्रस्तुत किया। युगल नृत्य के अगले क्रम में अंशिका और ज्योति ने ’जोगीला तारा’ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बंदना और चाँदनी द्वारा ’रंगीलो मारो ढोलना’ गीत पर अत्यंत सुंदर नृत्य की प्रस्तुति के बाद सुरभि,निशा,अंशिका, आकृति,गुंजन,ज्योति, संध्या और नेहा द्वारा ’चक दे इंडिया’ गीत पर समूह नृत्य की प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन के पश्चात् अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को देश की आन,बान और शान बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वाधीनता सेनानियों के आदर्शों पर चलने के लिए बल देते हुए और नैतिक तथा मानवीय मूल्यों का अनुशीलन करने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रभारी प्रधानाचार्य अरविंद कुमार राय ने सम्मानित अतिथियों,अभिभावकों और कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जनरल मैनेजर संजय शर्मा,सम्मानित अतिथियों,सुरक्षा अधिकारी राम बालक यादव सहित समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का संचालन कक्षा 12 की छात्रा अंकिता मौर्या और प्रिया केशरी ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App