सोनभद्र

मारकुंडी घाटी मे डीजल लदा टैकर पलटा, बह रहे डीजल को भरने के लिए मचा अफरातफरी खलासी जख्मी

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी मे डीजल लदा टैंकर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे बीस हजार लीटर डीजल आधे घंटे तक बहता रहा है। इस दौरान छोटे बडे वाहन चालको जमकर अपने वाहन मे डीजल भरा एंव आसपास के लोगो ने बाल्टी एंव बडे डब्बो मे जमकर डीजल लूटने की अफरतफरी मचती रही, इस दौरान मारकुंडी घाटी मे आधे घंटे तक जाम लगा रहा और यातायात बाधित भी रहा। इस हादसे मे टैकर चालक बाल बाल बच गया जबकी खलासी पैर मे गंभीर रूप से चोट लगने जख्मी हो गया। टैकर चालक संदीप गुप्ता निवासी चौक थाना मुगलसराय ने बताया की वह मुगलसराय से अपने वाहन मे 20,000 लीटर डीजल लादकर वह छत्तीसगढ जा रहा था इस हादसे मे मेरा खलासी अरविंद यादव निवासी सरेशर जनपद मुगलसराय पैर मे गंभीर चोट लगने से जख्मी हो गया। सूचना पर गुरमा चौकी इंचार्ज धर्मनारायण भार्गव ने मौके पर पहुंच तत्काल फायर बिग्रेड की वाहन मौके पर बुलाकर जख्मी खलासी को एम्बुलेंस से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिये। इस दौरान मार्ग पर डीजल गिरने से दर्जनो बाइक सवार अनियंत्रित गिर जाने से हल्की रूप से जख्मी भी हो गये है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App