सोनभद्र

पहरा में तैनात पीएसी जवान ने गर्दन में मारी गोली, मौत

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी)अमवार स्थित पीएसी कैम्प में शुक्रवार की भोर में करीब चार बजे एक जवान डियूटी के दौरान सिर में गोली मारकर आत्महत्या बकर लिया। पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार रॉय ने बताया कि आलमपुर पोस्ट गड़वार जिला बलिया निवासी कांस्टेबल संदीप सिंह 26 पुत्र विनोद सिंह खरवार पीएनओ 210643774 बीती रात में दो बजे से चार बजे तक पहरा में ड्यूटी के दौरान भोर में चार बजे से 10 मिनट पहले सेल्फ लोडिंग रायफल(एसएलआर) से गर्दन से सटाकर गोली मार दिया। जिससे गर्दन से होकर सिर को छेदते हुए गोली ऊपर निकल गई। गोली की आवाज सुनकर दौड़े पीएसी के जवानों ने खून से लतपथ हालात में ही पीएसी जवान को सीएचसी दुद्धी लाया। जहाँ चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ राजेश कुमार रॉय, देव नारायण यादव पीएसी इंचार्ज नक्सल, विजय आनंद डिप्टी कमांडेंट मौके पर पहुँच कर जाँच कर परिजनों को सूचित किया। उन्होंने बताया कि बीते दिन पहले पांच अगस्त को वाराणसी वीवीआइपी डियूटी करने के बाद अमवार पीएसी कैम्प (बटालियन 39 जी कंपनी मिर्जापुर) में आमद कराया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मोबाइल नेटवर्क के लिए तरस रहे आरंगपानी-चैरी के ग्रामीण, 112 और 108 तक नहीं लगता फोन बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब एक्सप्रेस वे को सोनभद्र एक भी किसान व आदिवासी नही चाहता - संदीप मिश्रा “कृष्ण भक्ति में सजी रात, बिरहा ने जमाई महफिल खास” मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा...
Download App