सोनभद्र

बर्रे के हमले से मासूम बच्ची की मौत, दादी हुई रिफर

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी )स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बिडर गांव में बर्रे के हमले से छः वर्षीय मासूम की मौत हो गई। साथ मे दादी की हालत गंभीर देखते ही चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। बुधवार को धनेश्वरी देवी 55 पत्नी मानिक चंद निवासी बिडर अपने पोती सिवानी 6 वर्ष पुत्री नीरज पटेल निवासी बिडर को साथ में जंगल मे बकरी चराने को गई हुई थी। शाम ढलते ही बर्रे की झुंड दोंनो पर टूट गई। बर्रे इतना बुरी तरह से शरीर के हर हिस्सों में छेद कर दिया। जिससे मासूम बच्ची के पूरे शरीर मे दाग से भर गए। ग्रामीणों ने दोनो को बेसुध हालात में देखते ही शोर गुल मचाने लगे। ग्रामीणों ने दोंनो घायलों को देर शाम सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ उपचार के दौरान मासूम बच्ची की मौत हो गई। चिकित्सक डॉ वरुणा निधि ने गंभीर हालत को देखते हुए मासूम के दादी को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। मासूम बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने कहा कि बकरी चराने नही गई होती तो बच्ची हमारी बच जाती। इतना कह कर सभी लोग भावुक हो गए। मासूम बच्ची अपने घर के दो भाई दो बहन में सबसे छोटी थी। दादी के घर मे सबसे दुलारी बिटिया की मौत से परिजनों में गहरा सदमा लगा हुआ है। चिकित्सकों ने उक्त घटना की सूचना मेमो के जरिए कोतवाली पुलिस को दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App